Shikha Arora

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -02-Jun-2022 - जनता

शिक्षा का अधिकार जनता का, 
बच्चा हो या कोई बूढ़ा ,
शिक्षित करने की खातिर ,
सरकार चलाएं अभियान यहाँ, 
जन-जन को साक्षरता का ज्ञान मिले ,
ये हैं जनता की मुहिम यहाँ।

ठेकेदार न माने फिर भी, 
बाल मजदूरी करवाते, 
गरीबों का फायदा उठाते ,
भूखे पेट मजदूर सो जाते, 
होता जनता का शोषण यहाँ।

जनसंख्या पर नियंत्रण होगा ,
जब जनता साक्षर होगी ,
समझना होगा जनता को  , 
शिक्षा का महत्व यहाँ।

साक्षरता है बहुत जरूरी ,
नई तकनीक के इस्तेमाल में, 
जीवन का विकास करेंगे, 
जनता जब होगी साक्षर,
भारत तब ही विशाल बनेगा।।


दैनिक प्रतियोगिता हेतु
शिखा अरोरा (दिल्ली)

   28
11 Comments

Shnaya

03-Jun-2022 07:07 PM

Nice 👍🏼

Reply

Tariq Azeem Tanha

03-Jun-2022 03:06 PM

बहुत खूब

Reply

Shrishti pandey

03-Jun-2022 03:02 PM

Nice

Reply